• Sat. Sep 19th, 2026

गौशाला रोड पर दिए गए नोटिस पर कार्रवाई रोकने के लिए किसका फोन आया था कलेक्टर साहब गया हुआ निगम अमला वापस क्यों लौटा मशीन के साथ

BySurendra Jain

Dec 5, 2021

खबर पक्की: 5 दिसंबर रतलाम,शासन सरकार और जनप्रतिनिधि जाए भाड़ में निजी लाभ हानि के आधार पर लिया जा रहा है नोटिस पर तोड़ने ना तोड़ने का निर्णय कल गौशाला रोड पर कार्रवाई के लिए जेसीबी लेकर गया निगम अमला इसी कारण वापस लौट गया। गौशाला रोड के निवासियों ने बताया कि कार्रवाई के लिए निगम अमला आया था पर पता नहीं बगैर कार्रवाई के क्यों लौट गया। निगम अमले में शामिल अधिकारियों ने बताया कि हां कार्रवाई के लिए मशीन लेकर गए थे लेकिन बीच में ही बड़े साहब का फोन आ गया कि अभी इनको नोटिस का जवाब देने के लिए टाइम दे दिया जाए और कार्रवाई नहीं की जाए। अभी निगम में सबसे बड़े साहब कौन है सभी को पता है। और उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री मुख्य सचिव और स्वयं खुद के किसी की नहीं सुनते अब यह वही स्वयं बता सकते हैं कि कार्रवाई रोकने के लिए फोन मुख्यमंत्री के यहां से आया मुख्य सचिव के यहां से आया या स्वयं उनकी अंतरात्मा पलट गई की यहां कार्यवाही नही करना है।

You missed

error: Content is protected !!