• Thu. Nov 5th, 2026

तेज रफ़्तार डंपर से टकराई कार ,चार लोग घायल ,एक गंभीर

BySurendra Jain

Dec 1, 2021

खबर पक्की, 1 दिसंबर, रतलाम । जिले में यातायात के नियमो की अनदेखी के चलते इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि सामने आ रही है। आज भी जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। जहा गलत साइड से आ रहे एक तेज रफ़्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हुए है। वही एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत धौंसवास के समीप फोरलेन पर मंदसौर की तरफ से एक तेज रफ़्तार डंपर गलत साइड जा रहा था । वही मन्दसौर की ओर से आ रही कार डंपर से टकरा गई । इस दौरान कार में सवार सुधिधा पिता संजय 21 वर्षीय ,ऋतू पिता अजय 26 वर्षीय ,सयंम पिता संजय 25 वर्षीय और विभा पति संजय 50 वर्षीय घायल हो गये।

सूचना मिलते ही नामली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा घायलों का इलाज जारी है। हादसे में विभा की स्थित गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी घायल मंदसौर के निवासी है और रतलाम आ रहे थे।

error: Content is protected !!