खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार के अयोग्य मंत्री बिसाहू लाल साहू के द्वारा सामान्य वर्ग कि महिलाओं के बारे में दिए गए बेहद आपत्तिजनक बयान के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रतलाम के द्वारा महाराणा प्रताप चौराहा सैलाना बस स्टैंड रतलाम पर विरोध प्रदर्शन व बिसाहूलाल का पुतला दहन किया गया। प्रशासन से तत्काल ऐसे नेता को मंत्री पद से बर्खास्त करने कि मांग कि गई। प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर द्वारा मीडिया के माध्यम से पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे को रतलाम आने पर और प्रदेश में कहीं पर भी जाने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा विरोध झेलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई। अभिलाष पांडे को करणी सेना के प्रति विवादित रुख में देखा गया है।
विरोध प्रदर्शन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश विधिक सलाहकार प्रीति सोलंकी, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महिला जिला अध्यक्ष सीमा देवड़ा, मीडिया समन्वयक कमल सिंह अमलेटा, मीडिया प्रभारी विशाल सिंह चंद्रावत, पृथ्वीराज सिंह चौहान, यशपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, आदित्य राज सिंह, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह आदि करणी सैनिक मौजूद थे।

