• Thu. Sep 17th, 2026

रात को सिंचाई करने गए युवक का सुबह खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली

BySurendra Jain

Nov 21, 2021

खबर पक्की, 21 नवंबर, रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रात को सिंचाई करने गए युवक का सुबह खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। नामली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत रूघनाथगढ़ गांव निवासी कन्हैयालाल धाकड़ नामक व्यक्ति रात में सिंचाई करने खेत पर गया था। लेकिन अगले दिन सुबह खेत पर उसकी खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वही मौके पर पहुंची नामली थाना पुलिस और एफएसएल अधिकारी ने बारीकी से घटनास्थल की जांच की है घटनास्थल पर जांच के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैयालाल मजदूरी पर खेत पर सिंचाई करने के लिए रात में घर से निकला था सुबह कन्हैयालाल के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने खेत पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में खेत पर पड़ा था जिसकी जानकारी नामली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच अनुसार सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या करने का प्रथम दृष्टि मामला लग रहा है।नामली थाना पुलिस ने मर्ग कायम दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!