• Fri. Sep 18th, 2026

छोटा सा मजाक पडग़या भारी खुशियों का माहौल मातम में बदला

BySurendra Jain

Nov 20, 2021

खबर पक्की 20 नवंबर, दीपक राठौड़, रावटी। भाई ने मजाक में चचेरे भाई के गुप्तांग पर मारी लात कुछ देर बाद भाई की हो गई मौत।। रावटी थाना क्षेत्र ग्राम बेरखेडा़ में अजीब मामला सामने आया है जहां छोटा सा मजाक परिवार को भारी पड़ गई और खुशियां मातम में बदल गई बताया जाता है रावटी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो भाइयों में छोटा सा मजाक मौत का कारण बन गया जहां एक जगराता का धार्मिक कार्यक्रम में लक्ष्मण भूरिया को चाचा के लड़के शांतु पिता रमेश भुरिया ने नशे की हालत में हंसी मजाक में गुप्तांग पर लात मार दी जिससें लक्ष्मण जमीन पर गिर गया जब परिजनों ने उसे देखा और उठा कर घर ले गये और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई मामले की जानकारी लगने पर रावटी पुलिस जांच में जुट गई है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है ।

You missed

error: Content is protected !!