• Wed. Nov 4th, 2026

शहर कांग्रेस ने मनाया किसान विजय दिवस एवं निकाली जन जागरण यात्रा

BySurendra Jain

Nov 20, 2021

खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जन जागरण पदयात्रा के तीसरे दिन आज ब्लॉक क्रमांक 3 में महंगाई के विरोध जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों को वापस लिए जाने के उपलक्ष में सर्वप्रथम किसान विजय दिवस के रूप में मनाया एवं किसानों की जीत के उपलक्ष में आतिशबाजी की गई। तत्पश्चात जन जागरण पदयात्रा अभियान की शुरुआत की गई जो बाजना बस स्टैंड से शुरू होकर लक्कड़पीठा सिलावट मोहल्ला, कांसी मोहल्ला, संपूर्ण टाटानगर, शांति निकेतन कॉलोनी दीनदयाल नगर क्षेत्र में निकाली गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, जेम्स चाको, ब्लॉक कांग्रेस तीन अध्यक्ष बसंत पंड्या कमरुद्दीन कछवाय, सतीश पुरोहित, रजनीकांत व्यास, राकेश झालानी शांतिलाल मालवीय, रामचंद्र धाकड़, शैलेंद्र सिंह अठाना, साबीर भाई, जोएब आरीफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, संगीता काकरिया, हेमा व्यास, निशा एडिना, केशरबाई, रजिया मंसूरी, सुल्ताना, रजनी कैथवास, कुसुम चाहर, अन्नू नेकाडी, ताज मंसूरी, आरिफा कछवय, शांतू गवली, रमेश शर्मा, गणेश यादव, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र मिर्ची, धीरज मूंदड़ा, घर्मेन्द मंडवारिया, पीयूष बाफना, गोपाल चन्दवाडिया, विजय भाटी, हेमंत अजमेरा, किशन दा भाभीगमा, आनंदीलाल चौहान, रवि वर्मा, कपिल भराडिय़ा, निरंजन चौहान, पीरुलाल डोडियार, इक्का बेलूद, डा मुस्तफा, हरिश राठौड़, युसूफ शाह, विजय पंड्या, राजेश प्रजापत, अनिल नांदेचा, शंकर चौहान, रवि वर्मा, यंग सेवादल अध्यक्ष घर्मेन्द शर्मा, अनिल पुरोहित, राजेन्द्र भंडारी, शेरू पठान, राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!