खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई विरोधी जन जागरण पदयात्रा शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 द्वारा सुभाष नगर चौराहा से 21 नवंबर रविवार प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगी।
21 नवंबर की पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष शहर कांग्र्रेस कमेटी महेन्द्र कटारिया ने दी।
