• Thu. Sep 17th, 2026

लगाओगे आग तो आएंगे कई घर जद मैं यहां सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है। द्वारका की राम कथा महाभारत में बदली

BySurendra Jain

Nov 15, 2021

खबर पक्की :15 नवंबर रतलाम, लगाओगे आग तो आएंगे कई घर जद में, यहां सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है। द्वारका रेजिडेंसी से चालू हुई यह राम कथा धीरे-धीरे महाभारत का रूप लेती जा रही है। 9 तारीख को पाश्र्वनाथ डेवलपर्स को जारी नोटिस के जरिये कलेक्टर ने जिस कॉलोनी को अवैध कॉलोनी माना है तो फिर उसी कॉलोनी की कोई रोड कैसे किसी वैध कॉलोनी का रास्ता हो सकती है। सैफरन के नक्शे से और पास लेआउट से तो यही कहानी निकल कर आ रही है। खबर पक्की के पाठकों की सुविधा के लिए हम पास लेआउट का नक्शा यहां दे रहे हैं जिसमें स्पष्ट तौर पर पार्श्वनाथ डेवलपर्स की कृषि भूमि पर बनाई गई रोड को सैफरन के लेआउट में रास्ता दर्शाया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि कलेक्टर द्वारा ही इस कॉलोनी की परमिशन जारी की गई है और पूर्णता प्रमाण पत्र भी दिया गया है लेकिन न तो किसी रेवेन्यू अधिकारी पर और ना ही किसी अन्य कर्मचारी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई है कॉलोनी प्रवर्तक का तो दावा है। कि कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारा सब काम चाक-चौबंद और नियम और सिस्टम के अनुरूप है अब यह दावा वह किस आधार पर कर रहे हैं उसके लिए इस खबर नवीस की बुद्धि तो काम नहीं कर रही है इसलिए यह सब काम में आप पाठकों पर छोड़ता हूं।

error: Content is protected !!