खबर पक्की: 14 नवंबर रतलाम, प्रशासन जिस तरह नियम कायदे से अनजान लोगों को निशाना बनाकर अवैध निर्माण के नाम पर टारगेट कर आर्थिक मानसिक और सामाजिक नुकसान कर रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि सारे बेईमान जनता के बीच में है प्रशासन तो बिल्कुल दूध का धुला हुआ है और सब काम बिल्कुल नियम कायदों के अनुरूप ही बगैर किसी भ्रष्टाचार के करता है। प्रशासन ने जयंत सेन धाम से लगी हुई भूमि पर बने हुए काटेजो के लिये पार्श्वनाथ डेवलपर्स के पवन पिरोदिया को नोटिस भेजा है किंतु उसी से लगी हुई एक अन्य भूमि पर बनी हुई कॉलोनी सैफरन जिसमें अभी पन्द्रह बीस दिन पहले एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई पार्टी में राजस्व विभाग के भी अनेक अधिकारी शामिल हुए थे और उस Colony की अनुमति भी राजस्व विभाग द्वारा ही दी गई है क्या उसमें हुए गोलमाल के लिए किसी अधिकारी कर्मचारी को दंडित किया जाएगा बताया जाता है कि उक्त कॉलोनी का जो लेआउट पास किया गया है उसमें कॉलोनी का प्रवेश मार्ग बिबडोड तरफ से बताया गया है लेकिन इस सैफरन कॉलोनी का असल प्रवेश मार्ग जयंत सेन धाम से लगी हुई प्रशासन द्वारा अवैध बताए जा रहे पार्श्वनाथ डेवलपर्स की जमीन में से ही है और इसी मार्ग को बता कर पूरी कॉलोनी सेल आउट की गई है। इस शानदार लग्जरीयस कॉलोनी में शानदार पार्टी करने वाले अधिकारी कर्मचारी अपने द्वारा किए गए इस लक्जरियस गोलमाल पर क्या खुद संज्ञान लेकर आलाकमान को बताएंगे कि हां हमने यह गलती की है और क्या निजामें हुकूमत उनको दंडित करेगा। और क्या द्वारका रेजिडेंसी की तर्ज पर इसके भी खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेआउट और परमिशन निरस्त की जाएगी अगर ऐसा होता है तो कितने परिवारों के आशियाने खतरे में आएगे।

