खबर पक्की : 15 नवंबर रतलाम, 2 दिन पहले रतलाम विधायक ने प्रॉपर्टी व्यवसाई और आम जनता की तकलीफ को समझते हुए कलेक्टर से भेंट कर व्यर्थ की तोड़फोड़ को रोकने और नियम में आ रहे कंपाउंडिंग का सहारा लेकर वैध करने की गुजारिश की थी। लेकिन उसी दिन निगम आयुक्त द्वारा प्रेस नोट जारी कर यह कहना के तोड़फोड़ की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी खुलेआम रतलाम विधायक को चुनौती है। एक बात और देखने में आई है कि जिले में जोर-शोर से चालू हुई यह कार्रवाई जावरा आलोट में क्यों रोक दी गई और सिर्फ रतलाम को ही निशाने पर क्यों लिया जा रहा है क्या भाजपा का शीर्ष नेतृत्व रतलाम विधायक की बढ़ती लोकप्रियता को खत्म करने के लिए कोई प्रपंच रच रहा है या के रतलाम के लोगों को भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की सजा दे रहा है। अब विकास पुरुष का दर्जा पा चुके रतलाम विधायक को इस विनाश को रोकने के लिए सड़क पर आना ही होगा वरना यह पब्लिक है यह पब्लिक यह सब कुछ जानती है।

