• Fri. Sep 18th, 2026

शहर कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण कर निकाली जन जागरूकता पदयात्रा

BySurendra Jain

Nov 14, 2021

खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ सज्जन मिल चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर उदबोधन देते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय ने नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल खाद्य वस्तुओं के बढ़ते हुए दामों का नियंत्रण से बाहर होना एवं गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर आम जनता को अवगत कराने हेतु जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा श्रमिक बस्ती जवाहर नगर, अंबेडकर नगर होती हुई सज्जन मिल चौराहे पर समापन की गई।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, वरिष्ठ नेता जेम्स चाको, रजनीकांत ब्यास, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा विजय सिंह चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा प्रवक्ता जोयब आरिफ, पूर्व पार्षद वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी चंद्र प्रकाश पुरोहित, बबीता नागर, लालचंद नगर, पार्षद प्रतिनिधि रवि वर्मा, एक्का बेलूत, श्रीनिवास जाधव, सोहन लाल व्यास, सौरभ अग्रवाल, अमिताभ शर्मा, श्रीमती कुसुम चाहर, रजनी कैथवास, आनंदीलाल चौहान, विजय पंड्या लाला राहुल राठौर, दीपक सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। श्री कटारिया ने बताया जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा चारों ब्लॉकों में निकाली जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!