खबर पक्की :14 नवंबर रतलाम, जिला प्रशासन आम जनता के निर्माण को तो अवैध बताकर बहुत तोड़ रहा है। लेकिन शांतिलाल पिता समरथ लाल अग्रवाल को यह नोटिस 9 अगस्त को जारी हुआ था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इस तरह नोटिस जारी कर अवैध तोड़ बट्टा करने वालों पर भी क्या कोई कार्रवाई होगी। निगम द्वारा हर निर्माण के बाद m o s के नाम पर नोटिस जारी किया जाता है लेकिन एक भी मकान M0S के अंतर्गत नहीं बनता है और सब तोड़ बटे होने के बाद नोटिस रद्दी की टोकरी में फेंक दिया जाता है। शहर में नगर निगम के अनेक अधिकारी कर्मचारियों जिम्मेदारों के मकान बने हुए हैं क्या एक भी मकान निर्माण अनुमति और नक्शे के आधार पर सही बना हुआ है तो फिर कार्रवाई की जद में सिर्फ आम जनता क्यों जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार जवाब दें।

