खबर पक्की : 14 नवंबर रतलाम, हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा माफिया कहां है आप कहेंगे दिल्ली मुंबई कोलकाता अहमदाबाद। लेकिन नहीं सबसे ज्यादा माफिया अगर कहीं है हिंदुस्तान में तो वह रतलाम में इसीलिए तो तुलनात्मक रूप से इतनी कम आबादी होने के बाद सबसे ज्यादा कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ रतलाम में हो रही है। जिले में अब तक जिन लोगों पर कार्रवाई हुए हैं उनका ज्यादा नाम और शोहरत नहीं है। लेकिन अब जो कार्रवाई होने जा रही है लगता है वह पूरी माफियाओं की ही बस्ती है। और जिला और निगम प्रशासन की असली परीक्षा अब होगी जी हां 9 नवंबर को वर्तमान विधायक रतलाम के द्वारा बनाए गए गए जयंत सेन धाम के पास स्थित कॉलोनी को जारी नोटिस के हिसाब से तो ऐसा ही लगता है। इस नोटिस में इतनी सारी जानकारियां मांगी गई है कि किसी का बाप भी उन जानकारियों को उपलब्ध नहीं करवा सकता और अगर कागज उपलब्ध नहीं होगे उस स्थिति में प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और प्रशासन अगर कार्रवाई करता है तो उन लोगों के कलेजे को थोड़ी ठंडक मिलेगी जिनका थोड़ा कम नुकसान हुआ है। और प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो पूरे जिले में आक्रोश फेलना स्वाभाविक है क्योंकि मानव स्वभाव है अपना नुकसान होने के बाद अगर आदमी दूसरे का नुकसान देखता है तो उसे थोड़ी राहत मिल जाती है। तो प्रशासन थोड़ा नुकसान करने के बाद ज्यादा बड़ा नुकसान कर छोटे नुकसान वालों को राहत देने की तैयारी में है। खबर पक्की ने पहले ही कहा था कि एक एक कर सबका नंबर आएगा आप भी अपनी बारी का इंतजार कीजिए।

