खबर पक्की: 12 नवंबर रतलाम, कल कनेरी रोड पर जिस तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा सड़कों को उखाड़ दिया गया और कॉटेजो को जमीन दोज किया गया उसको लेकर प्रभावित लोग और प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति विधायक से मिलने गए थे करीब दो ढाई घंटे तक मीटिंग चली जिस में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजस्व विभाग में पावतियो के लिए पटवारीयो को दी जाने वाली हजारों रुपए की रिश्वत पर भी चर्चा हुई इस पर विधायक का कहना था कि वह तो सिस्टम बन गया है और मैंने बदनावर में जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी तो पावती के लिए मैंने भी पैसे दिए थे साथ में काम करने वाले को यह कह दिया था कि मेरा नाम लेने की जरूरत नहीं है जो सिस्टम है उसको फॉलो करो। उनसे मिलने गए लोगों में मनीष सुरेका सुरेंद्र लुनिया, इंद्रवर्धन मूणत, निलेश गांधी, अशोक कुमावत, हेमंत कोठारी, शैलेश पावेचा, मुकेश कटारिया, सुनील गांधी, मनीष मालपानी, सुनील सोनी, आयुष गंग, जयंतीलाल तलेरा, जय चोपड़ा आदि ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही बर्बर कार्रवाई के बारे में बताया और बताया कि इससे रतलाम का सब व्यापार धंधा चौपट हो जाएगा इस पर वहां उपस्थित लोगों के अनुसार विधायक महोदय ने कहा कि इसमें मैं क्या करूंगा आप लोग गलत काम क्यों करते हो द्वारका रेजिडेंसी की भी बात चली तो उन्होंने कहा कि मैंने कागज़ दिखवाया है वह जमीन नजूल की है प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि यह बड़े भूखंड है और इसमें सब नियम कायदों का पालन करते हुए कानून की फ्रेम में काम किया गया है तो विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस बारे में कलेक्टर से बात करूंगा लेकिन विधायक से मिलने व उनके आश्वासन के बावजूद आज कनेरी रोड पर प्रशासन की कार्रवाई जारी रही और आज भी कंक्रीट की सड़कें उखाड़ी गई।

