खबर पक्की: 11 नवंबर रतलाम, त्रिवेणी मुक्तिधाम से 300 मीटर दूरी पर कनेरी मेन रोड पर स्थित पौने 13 बीघा जमीन पर 2 साल पहले काटे गए भूखंड जो मूल भूमि स्वामी द्वारा विक्रय किया जाकर जिनके नामांतरण भी हो चुके हैं इस जमीन पर बनाई गई कंक्रीट सड़कों पर आज जिला प्रशासन के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से सड़कें खोद दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में मूल भूमि स्वामी का तो कोई नुकसान नहीं हुआ अलबत्ता उन लोगों का जरूर हुआ जिन्होंने मूल भूमिस्वामी से उक्त भूखंड खरीदे थे। जिनके कार्यकाल में उक्त भूखंड काटे गए और सड़कें बनाई गई उन कर्मचारियों अधिकारियों पर किसी एक पर भी कार्रवाई नही होना और सिर्फ और सिर्फ आम जनता का नुकसान होना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है आने वाले नगर निगम चुनाव में जनप्रतिनिधियों और सत्तारूढ़ लोगों की इस मामले में खामोशी उन्हें निश्चित रूप से इस अन्याय पूर्ण एक तरफा कार्रवाई के लिए हानि पहुंचाएगी।

