• Tue. Nov 3rd, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई

BySurendra Jain

Oct 31, 2021

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर के अवसर पर रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान शपथ ली गई कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।

You missed

error: Content is protected !!