खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान कोरोना गाइड़ लाइन का पालन करें । मास्क लगाएं तथा सभी को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जिनका वैक्सीनेशन ड्यू हो चुका है वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
बाजार में व्यापार व्यवसाय करने वाले लोग बगैर मास्क के दिखाई दे रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करवाएं।

