खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने रतलाम शहर में पोलो ग्राउंड निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया भी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्टेडियम की बाउंड्री वाल का कार्य शीघ्र किया जाए। उन्होंने मैदान के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होना चाहिए। इस दौरान नगर निगम के इंजीनियर भी मौजूद थे।

