• Wed. Sep 16th, 2026

आचार्य नानेश का 22 वा पुण्य स्मरण दिवस व वर्तमान आचार्य प्रवर श्री रामेश का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया

BySurendra Jain

Oct 25, 2021

खबर पक्की, 25 अक्टूबर, रतलाम। समता की प्रतिमूर्ति थे आचार्य नानेश, हम सब उनके उपकारी है माता पिता गुरु का उपकार व्यक्ति कभी नहीं भूल पाता करोड़ो रुपये तो क्या उसकी कीमत व्यक्ति नही चुका पाता।
गुरु हमे अंधकार से प्रकाश की और ले जाते है। अभी आचार्य श्री रामेश के शाशन में भी वही समता का मार्ग चल रहा है, और साधुमार्ग परम्परा को निरंतरता प्रदान की। उक्त उदगार शाशन दीपिका श्री जय श्री जी मसा ने गोपाल नगर समता भवन पर धर्मसभा में फरमाए। महासती चंदना श्रीजी श्री कृतिका श्रीजी श्री कर्णिका श्री जी ने भाव रखे महासती श्री सुनीता श्री जी प्रभावना श्री जी श्री चितरंजना श्री जी ने गीतिका के माध्यम से भाव रखे।
शाशन दीपिका श्री प्रितिसुधा जी म सा ने समता भवन नोलाईपुरा पर फरमाया की आचार्य वो जो आचार का पालन करे व वे तीर्थंकर समान होते है, वहीं गुण उनमें थे। महासती श्री समीक्षणा श्री जी ने फरमाया की आचार्य नानेश ने समता का संदेश जन जन तक पहुँचाया ही नही पहले जीवन में चरितार्थ किया। उनके जीवन का एक गुण भी आजाए तो विषमता दूर हो जाएगी 22 वर्ष पूर्व उनका उदयपुर में देवलोकगमन हो गया था पूरे देश में उनका पुण्य स्मरण दिवस मनाया जा रहा है पर साथ ही वर्तमान शाशन नायक आचार्य प्रवर1008 श्री रामलाल जी म सा का आचार्य पदारोहण दिवस भी हम मना रहे कठोर अनुशास्ता कठोर संयम के साथ शाशन को चला रहे हैं ,व श्रमण संस्क्रति की सुरक्षा को अक्षुण्ण रख रहे हैं।
श्री करिश्मा जी श्री नियत यशा जी म सा मर्मज्ञ श्री जी ने तीर्थंकर भगवान व आचार्य श्री के जीवन पर धार्मिक प्रतियोगिता के माध्यम से प्रश्नोत्तरी की। स्टेशन स्थानक पर शाशन दीपिका श्री हितेषी श्री जी म सा ने आचार्य नानेश व आचार्य रामेश के गुणो का स्मरण करते हुए उनके उपकारों को याद किया श्री रूपयशा जी म सा श्री मनाम गंधा जी म सा ने भी भाव रखे।
सभा में अध्यक्ष कपूर कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल कटारिया, महेन्द्र गादिया, शुशील गोरेचा, युवा संघ अध्यक्ष नीलेश मूणत, राकेश देवड़ा, महिला मंडल मंत्री जुली पिरोदिया चंदन बाला सियार, बहु मंडल निष्ठा कटारिया, सपना मूणत, बालिका मंडल की अध्यक्ष इशिता मूणत ,मंत्री इशिता चोपड़ा ने भाव रखे संचालन विनोद मेहता ने किया। गोपाल नगर में संचालन चंदन पिरोदिया अशोक पिरोदिया ने व स्टेशन पर बाबूलाल सेठिया ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए महेन्द्र गादिया ने बताया कि यह दिवस आयंबिल एकासन व नवरंगी एकासन के सिद्धि तप जिसमे एक से 9 सामयिक के ग्रुप बने धार्मिक आराधना के साथ नानेश रामेश चालीसा आदि का आयोजन किया गया। साथ ही पूरे देश मे रक्तदान व आयंबिल का आयोजन किया गया। जिसमें समता युवा संघ द्वारा रक्तदान पखवाड़ा मनाया जाएगा साथ ही तीनो स्थान पर पूक्षी सुंणं के जाप व प्रवचन चल रहे हैं। आचार्य श्री नानेश ने बलाई समाज को प्रेरणा देकर एक लाख लोगों को धर्म से जोड़ धर्मपाल बनाया था।
इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष चंदन छाजेड़, मंत्री सुमित कटारिया, युवा संघ मंत्री अभिषेक रांका, ललित कोठारी, सुदर्शन पिरोदिया, प्रकाश नांदेचा, अतुल बाफना, शांतिलाल भटेवरा, अभय मूणत, मणिलाल घोटा, राजेश सियार, प्रकाश कोठारी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!