• Tue. Sep 15th, 2026

वो तैरते तैरते डूब गये, जिन्हे खुद पर अभिमान था ! और वो डूबते डूबते भी तर गये.. जिन पर सॉवरियॉ सेठ मेहरबान था !!

BySurendra Jain

Oct 5, 2021

खबर पक्की: 5 अक्टूबर सांवरिया जी, नीमच के पास राजस्थान में स्थित मशहूर सांवरिया जी तीर्थ का भण्डार आज खोला गया भंडार में श्रद्धालुओं ने जमकर दान दीया फल स्वरुप तिजोरी से प्राप्त 4 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपए मात्र की गिनती हुई शेष नोटों की गणना खबर लिखने तक जारी थी l इसी तरह भेंट कक्ष में प्राप्त राशि की भी गणना की गई
भेंट कक्ष से प्राप्त राशि 68 लाख 82 हजार 191 रुपए मात्र रहे
भेंट कक्ष से प्राप्त सोना 34 ग्राम 600 मिली ग्राम चांदी 11किलो 169 ग्राम 500 मिली ग्राम l आज से 15, 20 साल पहले बहुत छोटे स्वरूप में स्थापित इस तीर्थ ने आज बहुत विस्तार ले लिया है और देश भर से तीर्थयात्री इस तीर्थ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं l विशेषकर आंकड़े का सट्टा करने वाले के लिए तो सांवरिया जी का बहुत ही अधिक महत्व है और वह तो नियमित तौर पर यहां आते जाते रहते हैं l

error: Content is protected !!