• Mon. Nov 2nd, 2026

विधायक काश्यप ने की केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसूखभाई माण्डविया से भेंट

BySurendra Jain

Oct 5, 2021

खबर पक्की, रतलाम, 5 अक्टूबर। विधायक चेतन्य काश्यप ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख भाई माण्डविया से भेंट की। उन्होंने श्री माण्डविया को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उनके नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की बधाई दी। श्री काश्यप ने मुलाकात के दौरान रतलाम मेडीकल कॉलेज एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होने केन्द्रीय मंत्री श्री माण्डविया को कोविड-19 के दौरान रतलाम मेडीकल कॉलेज की भूमिका से अवगत कराया। इस पर केन्द्रीय मंत्री श्री माण्डविया ने आश्वस्त किया कि मेडीकल कॉलेज से जुड़ी व्यवस्थाओं में केन्द्र से पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान श्री काश्यप ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के विस्तार की चर्चा भी की।

You missed

error: Content is protected !!