• Tue. Jul 28th, 2026

श्री क्षैत्रिय टाक समाज के चुनाव 1 अक्टूबर को

BySurendra Jain

Sep 28, 2021

खबर पक्की,28 सितम्बर, रतलाम। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा क्षैत्र रतलाम के त्रिवार्षिक चुनाव 1अक्टूम्बर को टाक मार्केट नाहरपुरा, रतलाम पर होंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार टाक ने बताया कि क्षेत्रीय सभा के लिए केवल अध्यक्ष पद का ही निर्वाचन सम्पन्न होगा।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दिनांक 01 अक्टूम्बर 2021 (शुक्रवार) प्रात: 10:00 से दोप. 01 बजे तक टाक मार्केट पर भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र की शुल्क 2100/रुपए रखी गई है।
नाम वापसी दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे
नामांकनो की जांच दोपहर 2:05 बजे से 3:05 बजे तक की जाएगी।
दोपहर बाद 3:40 बजे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटित होगा।
मतदान दिनांक 03अक्टूबर 2021 (रविवार) को समय प्रातः 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक होगा।
मतगणना दोपहर 3.30 के बाद होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल टाक (शिवगढ़)व भरत कुमार टाक (गुणावद) ने बताया कि मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होंगी।सदस्यों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के कोई भी समाज जन मतदान में भाग नहीं ले सकेगा।

error: Content is protected !!