• Fri. Sep 18th, 2026

श्रीमती सीमा अग्निहोत्री राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BySurendra Jain

Sep 5, 2021

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर प्रदेश के अन्य शिक्षकों के साथ ही रतलाम उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री भी वर्ष 2020, 21 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित की गई राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार प्रमुख सचिव शिक्षा श्रीमती रश्मि शमी मौजूद थे रतलाम एनआईसी कक्ष में उपस्थित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपए राशि से सम्मानित किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री केसी शर्मा सहायक संचालक श्री लक्ष्मण सिंह देवड़ा श्री श्री सीके सलित्रा श्री अशोक लोड़ा आदि उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार तथा प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि शमी का उद्बोधन देखा सुना गया।

You missed

error: Content is protected !!