• Fri. Sep 18th, 2026

बाजना- सेंट्रल बैंक किसान सम्रद्धि योजना कार्यक्रम आयोजित

BySurendra Jain

Sep 4, 2021

खबर पक्की, 4 सितंबर, दीपक राठौड़, रतलाम नगर के जनपद सभागृह में सेंट्रल बैंक किसान सम्रद्धि योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के सम्मान पत्र वितरित कर उन्हें बैंक की उपलब्धियों के साथ अन्य ऋणी योजनाओं की जानकारी दी गयी । कार्यक्रम की शुरुवात में मुख्यातिथि के द्वारा बैंक के संस्थापक श्री सोहराबजी पोचखानावाला के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जलित कर उन्हें याद किया जिसके बाद बैंक स्टाफ के द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया,उक्त कार्यक्रम सेंट्रल बैंक एमडी एम वी राव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के निर्देशक श्री एसडी माहुरकर रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रामाकृष्ण नायक ने कहा कि सेंट्रल बैंक भारत की पहली स्वदेशी बैंक है जिसकी स्थापना श्री सोहराबजी के द्वारा अपने खून पसीने से की गई,इस बैंक के द्वारा वर्षो से भारत के किसानों तथा मध्यमवर्गीय व्यापारियों को अनेको योजनाओं के तहत ऋण स्वीकार्य कर उन्हें देश के योगदान में अपना सहभागी बनाया है,आज भी देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियों जैसे टाटा,बिरला,अम्बानी,अडानी जैसे अनेको उद्योगपतियों से सेंट्रल बैंक के संबंध स्थापित है , इस बैंक के व्यवहार में अन्य बैंकों से बहुत ज्यादा सहानुभूति है,जिसके बाद अन्य अतिथियों के द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण किसानों को संबोधित कर बैंक की अच्छाइयां बताई गई तथा कहा कि बैंक द्वारा दिया गया ऋण अगर आप समय पर चुकाए तो आगे बैंक आपको ओर सुविधाएं मुहैया करवा सकती है ।कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी बैंक की कार्यप्रणाली की सराहना की गई। कार्यक्रम में बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक रामकृष्ण नायक,जिला अग्रणी बैंक अधिकारी दिलीप सेठिया के साथ,सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर, उप संचालक कृषि विभाग रतलाम श्री विजय चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल,संजय टांक,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज पठान,जनपद सीओ वीके गुप्ता, के साथ मुख्य प्रबंधक अमित शर्मा,प्रकाश झा, शाखा प्रबंधक बाजना विकास भारती,शाखा प्रबंधक कुंदनपुर सत्यनारायण मीणा,एएफओ संजय वास्कले, सैलाना शाखा प्रबंधक समीर कृष्णा,शिवगढ़ शाखा प्रबंधक प्रदीप मालवीय,रावटी शाखा प्रबंधक राहुल पटले, के साथ अन्य कर्मचारी तथा सेंकडो की संख्या में किसान भाई तथा नगर के व्यापारियों के साथ बैंक के खाताधारक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अपूर्व डोशी ने किया तथा आभार शाखा प्रबंधक रावटी राहुल पटले ने माना ।

You missed

error: Content is protected !!