• Wed. Jul 29th, 2026

पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत

BySurendra Jain

Sep 4, 2021

खबर पक्की, 4 सितंबर, दीपक राठौड़, रतलाम। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर एवं तहसील मुख्यालय बाजना से 15 किलोमीटर दूर ग्राम गढ़ीकटारा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पांच साल एवं तीन साल के दो मासूमो की पानी में नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार पंकज पिता नानजी चरपोटा उम्र 05 वर्ष तथा बालिका भावेश पिता विनोद मईडा उम्र 03 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गढ़ीकटारा कला घर के पास में ही छोटी खाली(नाले ) के पास में खेल रहे थे । परिजन पास में ही खेत मे काम कर रहे थे । तभी खेलते-खेलते दोनों बच्चे पानी की गहराई में चले गए। हादसे की जानकारी होने परपरिजन भाग कर पहुंचे । जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों को बाहर निकाल कर तत्काल बाजना साामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया । दोनों बालकों के परिवार केलोगो का रो रो कर बुरा हाल हैं। दोनों बच्चो के शवो का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिए गए । बाजना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । दोनो का शनिवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

error: Content is protected !!