• Fri. Sep 18th, 2026

जल जीवन मिशन में 2521 करोड़ से अधिक की योजनायें स्वीकृत, ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन से जल प्रदाय के लिए खर्च होगी राशि

BySurendra Jain

Sep 2, 2021

खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के लिए 2521 करोड़ 23 लाख 44 हजार रुपये की स्वीकृति जारी गई है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल जीवन मिशन के मापदण्डों के अनुसार प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है।
प्रदेश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न हो, इसके लिए जल जीवन मिशन में तेजी से कार्य जारी हैं। जहाँ जलस्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्त्रोत नहीं हैं वहाँ नये जल स्त्रोत निर्मित किए जायेंगे। ग्रामीण परिवारों के लिए पेयजल की व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। स्वीकृत 2521 करोड़ रूपये से अधिक की राशि में 45 जिलों की जलप्रदाय योजनायें शामिल हैं। इन जिलों के लिए नवीन योजनाओं के साथ ही विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधोसंरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!