• Fri. Sep 18th, 2026

युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के नेतृव में मुख्यमंत्री का पुतला फुका और ज्ञापन दिया

BySurendra Jain

Sep 1, 2021

खबर पक्की, 1 सितम्बर, रावटी दीपक राठोड़। गत दिवस नीमच में जिले में सिंगोली के एक निर्दोष कन्हैया लाल भील आदिवासी को बुरी तरह पीटा गया व पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा गया था इस दर्दनाक घटनामें कन्हैया लाल की मौत को हो गई थी।इससे पहले भी इंदौर देवास सतना में भी वीभत्स घटनायें हो चुकी है ।यह सरकार की नाकामियों,व सरकार प्रशासन अपराधियों के सामने ला चार हो चुकी है।कन्हैयालाल भील की मौत के विरोध में रावटी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला रावटी तेजाजी मंदिर चौराहे पर पुतला फूंका बाद में महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम तहसील कार्यालय पहुंचे जहां श्री दशरथ कतिजा जी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस सैलाना विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष देवदा ने किया।यह थे उपस्थित युवा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनी गहलोत, जिला महामंत्री सुनील पोरवाल, विधान सभा अध्यक्ष राजेश पाटीदार, बबलू दरबार, पंकज राठौड़, हीरालाल बोरिया, सरपंच मोहनलाल डामर, धर्मेन्द्र डामर, नरेंद्र गरवाल, संजय झोड़िया, जितेन्द्र गेहलोत, प्रितेश भाटी, चंदरसिह गुर्जर, अक्षयराजसिंह राजावत, अंतिम कटारिया, विपिन राठौड़,चिंटू बोरिया, प्रभुलाल गेहलोत, भरत देवदा, गुड्डू मैडा, राहुल नागौरा, हवजी सिंगाड़, गेंदालाल गेहलोत आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

You missed

error: Content is protected !!