• Tue. Oct 27th, 2026

एलडीेएम राकेश गर्ग 38 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर आज होंगे सेवानिवृत्त

BySurendra Jain

Aug 31, 2021

खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीेएम) राकेश गर्ग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगभग 38 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर आज 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे है। आपने 5 सितंबर 1983 को केशियर के रूप में राजस्थान के जोधपुर से सेवा प्रारंभ की थी।
श्री गर्ग रतलाम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में अप्रैल 16 को मुख्य प्रबंधक के रूप में नागपुर से स्थानांतरित होकर आए थे। आपने नोटबंदी के दौरान अपने उत्तरदायित्व को बखूबी से अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के ठीक पहले इनकी (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) करेंसी चेस्ट शाखा में कामकाज आरंभ हुआ था। मई 19 में तत्कालीन एलडीएम श्री मीणा के सेवानिवृत्ति पर श्री गर्ग को शाखा प्रमुख के साथ-साथ एलडीएम का अतिरिक्त कार्य भार सौपा गया। जिसका निष्पादन इन्होंने बहुत ही सफलता पूर्वक किया। मार्च 20 में श्री गर्ग को तत्कालीन आरसेटी निदेशक फर्नांडिस मैडम के सेवानिवृत्ति पर एलडीएम के साथ-साथ आरसेटी निदेशक का अतिरिक्त कार्य भार भी सौपा गया। जिसका दायित्व भी इन्होंने लगभग एक वर्ष तक सफलता पूर्वक निभाया।
प्रथम कोरोना लॉकडाउन के दौरान इनके कुशल नेतृत्व में जिले के विभिन्न बैंक कियोस्क एवं बीसी द्वारा कन्टेनमेंट एरिया में एवं जरूरतमंदों को घर-घर जाकर लगभग 100 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया।
इन शहरों में दी अपनी सेवा
अपने सेवाकाल के सफर में श्री गर्ग ने राजस्थान में अजमेर, बांसवाड़ा, विजयनगर, कानोड, जोधपुर, पाली, महाराष्ट्र में नागपुर, मध्यप्रदेश में बिरसिंहपुर, शहडोल, नीमच, श्योपुर कला, रतलाम में पदस्थ रहे।

You missed

error: Content is protected !!