• Mon. Sep 14th, 2026

दस दिवसीय धार्मिक शिविर का समता अतिथि भवन पर हुआ समापन

BySurendra Jain

Aug 20, 2021

खबर पक्की, 20 अगस्त, रतलाम। समता युवा संघ रतलाम द्वारा आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. द्वारा प्रदत्त एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनि जी म.सा. की प्रेरणा से अत्र विराजित शासन दीपिका महासती श्री जयश्री जी म.सा. (समता भवन गोपाल गोशाला), शासन दीपिका महासती श्री प्रीतिसुधा श्रीजी म.सा. (समता सदन घास बाजार), शासन दीपिका श्री हितैषी श्री जी म.सा. (स्थानक स्टेशन रोड) के विशेष सानिध्य में जैन सिद्धांत बत्तीसी शिविर ( यह आगम का मर्म है) का दस दिवसीय आयोजन तीनो चातुर्मासिक स्थलों पर 9 अगस्त से 18 अगस्त के मध्य किया गया। जिसकी परीक्षा 19 अगस्त गुरुवार को रखी गई थी व समापन कार्यक्रम शुक्रवार को समता अतिथि भवन पर श्री संघ अध्यक्ष कपूर जी कोठारी व मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व श्री संघ अध्यक्ष श्री मदनलाल जी सा.कटारिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से प्रारंभ करते हुए युवा संघ अध्यक्ष उदबोधन से हुआ। श्री संघ अध्यक्ष कोठारी सा. ने युवा संघ को रीढ़ की हड्डी कहते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन रखा।मुख्य अतिथि मदनलाल जी सा कटारिया ने गुरुदेव के आयाम को, सिद्धांत बत्तीसी को घर घर पहुचाने की बात रखी। महिला मंडल अध्यक्ष चंदू जी पिरोदिया, मंत्री जुली जी पिरोदिया, बहु मंडल अध्यक्ष निष्ठा जी कटारिया, मंत्री सपना जी मूणत, पूर्व अध्यक्ष अजय जी घोटा, युवा संघ अध्यक्ष नीलेश जी मूणत आदि ने मंच को सुशोभित किया।परीक्षा परिणाम महिला वर्ग व पुरुष वर्ग में अलग अलग घोषित किए गए जिसमे महिला वर्ग में प्रवीना जी मूणत प्रथम, लेखा जी लसोड दूसरे, रेणु जी कोठारी तीसरे, सोनू जी मूणत चौथे व मंजू जी मूणत पाँचवे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में अभय जी मूणत प्रथम, पार्थ राजीव जी जैन दूसरे, अजय जी घोटा तीसरे स्थान पर, पवन जी मूणत चौथे व अंकित जी बाफना पांचवे स्थान पर रहे। विशेष सांत्वना पुरस्कार से अनिता जी मूणत, चंदनबाला जी सियाल, संगीता पवन जी कोठारी, संगीता विनोद जी कोठारी, सपना जी पटवा, परी जी लसोड, शिरोमणि जी कोठारी, सुधा जी बोहरा, आशाजी संघवी व राजेश जी मूणत को सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं को सम्मानित किया गया। मदन जी मेहता, दिलीप जी मूणत, संदीप जी गांधी, नीलेश जी खाबिया, नितेश जी कोठारी, राकेश जी कोठारी,अमित जी मेहता, नितिन जी डांगी, राकेश जी मोगरा, राहुल जी जैन, समता हेल्थ केअर संयोजक प्रितेश जी गादिया, कमल जी धम्मानी, रितेश जी नागोरी, गौतम जी मूणत, अंशुल जी मूणत, रोहित जी पिरोदिया, अतुल जी बाफना, विकास जी छाजेड़, प्रित्ति जी मूणत, पुष्पा जी सेठिया आदि का सहयोग रहा।आभार अंकित जी मूणत ने माना व संचालन युवा संघ मंत्री अभिषेक रांका ने किया।

error: Content is protected !!