• Mon. Nov 2nd, 2026

21 अगस्त शनिवार को जिले में 45 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा, आईएमए हॉल राजेन्द्र नगर पर को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा

BySurendra Jain

Aug 20, 2021

खबर पक्की, 20 अगस्त, रतलाम। शहर में शनिवार को कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी और जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड रतलाम पर कोविशील्ड के दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जाएगा। शहर के आईएमए हॉल राजेन्द्र नगर पर को वैक्सीन के दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने सभी लोगों से दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शहर के न्यू कलेक्टोरेट केंद्र पर विदेश यात्रा करने वाले एवं शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
जिले के आलोट क्षेत्र में अम्बेडकर भवन आलोट, अम्बेडकर भवन ताल, ग्राम केलुखेडा, ग्राम जोयन, ग्राम मालाखेडा, ग्राम गरडा में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बाजना क्षेत्र के बाजना, राजापुरा माताजी, बिंटी, संदला, भोजपुरा, सादेडा, तंबोलिया, अमरपुराकलां, सेमलखेडी, कुडियापाडा में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।
जावरा क्षेत्र में रोजाना, कलालिया, लुहारी, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल जावरा, अंबेडकर भवन जावरा नगरपालिका टाउन हॉल एक में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगढ, मचून, हतनारा, रणायरा, बरखेडी में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सैलाना क्षेत्र के ग्राम कुआंझागर, पुनियाखेडी, झारी, बडीखुर्द और इंद्रावल खुर्द में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।

You missed

error: Content is protected !!