• Tue. Sep 15th, 2026

अवैध शराब विक्रय शिकायत पर आबकारी उप निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र

BySurendra Jain

Jul 24, 2021

खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के नामली क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायत के संबंध में आबकारी उपनिरीक्षक श्री चैतन् वेद को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नामली क्षेत्र में विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसके कारण अपराध भी घटित हो रहे हैं उक्त वृत्त के प्रभारी होने के नाते आपका दायित्व है कि अवैध शराब बिक्री नहीं हो परंतु अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है तथा अवैध शराब विक्रय में प्रथम दृष्टिया मै आप की संलिप्तता है उक्त कृत्य के लिए आप को निलंबित कर क्यों ना अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए संबंधित को अपना उत्तर, पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं कलेक्टर द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को भी अवैध शराब बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!