• Sat. Oct 31st, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने किया जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण

BySurendra Jain

Jul 30, 2021

खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम। जिले मे चल रहे जल जीवन मिशन हर घर नल से जल योजनाओ के कार्यो के तहत घोड़ा खेड़ा, नंदलई, चिकलिया, धोलका ग्रामों का भ्रमण कर योजना के अंतर्गत किये गए कार्यो व हर घर पर नल से पर्याप्त मात्रा में पानी पहुँच रहा है कि नहीं, ग्रामों में घूम कर महिलाओं से व ग्रामीणजनो से चर्चा कर व योजना मे जल प्रदाय के माध्यम से सही स्थति का पता लगाया।
साथ ही ग्रामीणजनो से कहा कि योजना से इसी तरह लम्बे समय तक पानी मिलता रहे, इस लिए आप लोग जलकर की राशि भी एकत्रित करे ताकि व्ययस्थित रूप योजना का संचालन-संधारण हो सके। सीईओ श्रीमती मीनाक्षीसिंह ने कार्यो की सरहना की। स्कूल, आंगनवाडी व योजना में शेष रहे कार्यो को जल्दी से पूर्ण करने की बात कही। ग्राम धोलका में लम्बे समय से नलजल योजना के कार्य पूर्ण न होने पर सम्बधित अधिकारी तथा ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण करने की बात कही। साथ ही कार्यपालन यंत्री व उपयंत्री को अभी तक की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के कहने पर ग्राम चिकलिया में वर्तमान पेयजल स्त्रोत तालाब में होने की वजह से वैकल्पिक स्त्रोत तलाशने को कहा।
इस अवसर पीएचई कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे, सहायक यंत्री एस.के. मईडा, जिला सलाहकार आनंद व्यास, उपयंत्री एम.के. पण्डित, श्री डी.सी. कथिरिया, बबन बेनल आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!