• Sat. Oct 31st, 2026

संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर रतलाम जिले के 6 हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे, कार्यालयों में रहा सन्नाटा

BySurendra Jain

Jul 29, 2021

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर रतलाम जिले के लगभग 6000 कर्मचारी, शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट, वाणिज्य कर ,आईटीआई ,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, पीएचई विभाग ,जल संसाधन विभाग, वन विभाग के साथ-साथ कई कार्यालयों में शत प्रतिशत कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे ।वही शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य व्याख्याता एवं शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक दीपक सुराना एवं जिला अध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि जिले के साथ-साथ रतलाम जिले की आलोट, ताल, जावरा, पिपलोदा ,सैलाना, बाजना मैं भी सामूहिक अवकाश आंदोलन सफल रहा।
सामूहिक अवकाश पर रहने के साथ कर्मचारी गुलाब चक्कर पर एकत्रित होकर सभा आयोजित की सभा को आरएन केरावत, अभिषेक दुबे, दीपक छपरी, रवि गुर्जर, प्रकाश उपाध्याय, भूर सिंह डामोर, सुनील गौड़, मीना पाटिल, भावना पुरोहित, आराधना निगुड़कर ,सीमा बक्षी, जुल्फिकार अली, दुष्यंत पुरोहित, मोहन सिंह सोलंकी, जय परमार, आदि ने संबोधित किया। सभी ने संयुक्त मोर्चा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शासन हमारी मांगों का निराकरण नहीं करता है. तो हम भविष्य में एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। सभा स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की अंत में आभार प्रदर्शन सुनील वर्मा ने किया।

You missed

error: Content is protected !!