• Sat. Oct 31st, 2026

कलेक्टर पुरुषोत्तम के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब जप्त की गई

BySurendra Jain

Jul 28, 2021

खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के सख्त निर्देशों के बाद आबकारी अमले द्वारा जिले में सक्रियता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर शराब जब्ती की गई है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जुलाई को वृत्त परगना में ग्राम गोपालपुरा में निर्माणधीन 8 लेन के किनारे खेत में बनी झोपड़ी से आरोपी प्रभु पिता अमरू डामोर उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 30 लिटर हाथ भट्टी मदिरा, 26 बॉटल विदेशी मदिरा लीमांउट बियर एवम 96 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल 64.18 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त कर वृत्त प्रभारी अधिकारी चेतन वैद द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत दण्डनीय आपराध होने के कारण कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया गया द्य कुल पकडी गई मदिरा की कीमत 18,020 रूपए आंकी गई। इस समस्त कार्यवाही में आरक्षक संतोष नेका, भावना खोडे का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी वृत्त रतलाम स प्रभारी हरेन्द्रसिंह घुरैया द्वारा अवैध मदिरा विक्रय, संग्रह और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाकर ग्राम बिरियाखेडी में आरोपी संगीता पति राजेश मकवाना उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा और 30 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई और दूसरे आरोपी रामसिंह उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इस प्रकार कुल 35 लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई।अवैध मदिरा की कीमत रुपये 7700 रुपये आकलन की गई। कार्यवाही में आरक्षक विक्टोरिया बोरासी, सैनिक नरेंद्र भाटी और शंकर भूरिया का योगदान रहा।
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एम.एल. माण्डरे ने बताया कि आबकारी वृत्त सैलाना’ प्रभारी पुष्पराजसिंह द्वारा गस्त के दौरान रावटी के रानीसिंह ग्राम मे दबिश देकर आरोपी चोमली पति नानजी गरवाल 45 वर्ष से 16 ली हाथ भट्टी व 50 कि.ग्रा. लहन जब्त किया । ग्राम मालवासी थाना रावटी मे रामा पिता बाबर 55 वर्ष से 15 ली हाथ भट्टी जब्त की। आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जप्त कुल मदिरा 31ली व 50 कि.ग्रा. लाहन की अनुमानित कीमत 8700 रुपए है। उक्त कार्यवाहीं मे जवान रामचरण पवार व प्रकाश डामोर का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!