• Tue. Sep 15th, 2026

आकाशवाणी एफ.एम. सेवा की सौगात

BySurendra Jain

Jul 25, 2021

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के आदेश 15 जुलाई के आदेशानुसार रतलाम क्षेत्र के लिए 10 किलो वाट एफ.एम. प्रेषण सेवा का शुभारंभ 23 जुलाई को अपर महानिदेशक कार्यालय आकाशवाणी एवं दूरदर्शन मुंबई के निदेशक श्री अर्जुन विभूते एवं दूरदर्शन केंद्र वड़ोदरा के उप निदेशक श्री वीरेंद्र पंडित द्वारा ट्रांसमीटर की पूजा-अर्चना एवं पुष्प मालाएं अर्पित कर किया गया। इस सेवा के प्रारंभ होने से रतलाम क्षेत्र की जनता विविध भारती सेवा के प्रसारण 100.4 मेगा हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर प्रतिदिन सुने जा सकेंगे। इस अवसर पर आकाशवाणी इंदौर के आहरण एवं संवितरण अधिकारी श्री ए.के. जोशी एवं श्री दिलीप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंस्टॉलेशन अधिकारी श्री हरीश मुंबई द्वारा दी गई।

error: Content is protected !!