• Tue. Sep 15th, 2026

विधायक ने पुछा मंत्रीजी कोरोना से मौत के आंकड़े क्यों छुपाए जा रहे है ?, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रभारी मंत्री से बैठक में किए तीखे सवाल

BySurendra Jain

Jul 22, 2021

खबर पक्की, 22 जुलाई, रतलाम। कोरोना की दूसरी लहर में रतलाम जिले के गांव और शहर में करीब 12 सौ से भी अधिक लोगों की मौत के आंकड़े हैं। सरकार क्यों केवल 365 लोगों की ही मौत का आंकड़ा बता रही है। जनप्रतिनिधियों को भी मृत्यु के आधिकारिक आंकड़े नहीं दिये जा रहे हैं। मौत के आंकड़े छुपाकर क्या साबित करना चाहते हैं? जब तक सच्चाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा, तब तक सुधार कैसे लाया जा सकता है।
सरकार जनता के साथ, खासकर उन परिवारों के साथ अन्याय कर रही है जिन्होंने कोरोना की इस विभीषिका को झेला है। यह सवाल सैलाना विधायक एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने गुरुवार को जिला विकास समिति एवं क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया से पूछे। श्री गेहलोत ने पूछा कि सरकार बाजना और सैलाना में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा कर रही है। पंरतु सैलाना और बाजना में अब तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। मात्र एक एनेस्थेटिक के भरोसे हजारों आदिवासी और अन्य लोगों का ईलाज छोड़ दिया गया है।
ढाई घंटे पहले एजेंडा देकर कैसे समीक्षा होगी ?
श्री गेहलोत ने बैठक में इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि प्रभारी मंत्री द्वारा ली जानी वाली बैठक गुरुवार दोपहर 12.30 बजे तय की गई। इसमें शामिल होने वाले विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सुबह 10 बजे मोबाइल पर पीडीएफ डालकर एजेंडा दिया गया। मात्र ढ़ाई घंटे में कोई भी विधायक या जनप्रतिनिधि कैसे एजेंडे को पढ़कर एन वक्त पर विकास को लेकर समीक्षा के लिए प्रस्ताव, सवाल या सुझाव रख सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एवं उसके नुमाइंदे विकास बैठक के नाम पर केवल औपचारिकता करके जनता और नेताओं दोनों के साथ छल कर रहे है। सरकार ने तो विकास को लेकर गंभीर है और न ही जनता की समस्या से उन्हें सरोकार है।
किसानो को दिए जाने वाला बीज बाजार में बिक गया
विधायक गेहलोत ने बैठक में प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया से सवाल किया कि सरकार द्वारा रतलाम सहित सभी जिलों की सहकारी सोसायटियों एवं बीज समितियों को को सोयाबीन का बीज जारी किया गया था। विधायक ने कहा किसानों को दिए जाने वाला बीज बाजारों में बिक गया। किसानो को 10 हजार रुपए क्व्ंिटल में बीज बाजारों से लेना पड़ा। समितियों ने इससे जमकर लाभ कमाया। उन पर क्या कार्रवाई की जा रही है। गेहलोत ने गांवों में बंद पड़ी नल-जल योजना और ठप पड़ी सड़क, सिंचाई परियोजना आदि को लेकर भी सवाल किए।मंत्री भदौरिया ने जांच का आश्वासन दिया । विधायक मनोज चावला ने भी कई मुद्दे उठाए ।

error: Content is protected !!