• Mon. Sep 14th, 2026

विधायक जी के बयान की धज्जियां कई क्षेत्रों में समय से जल प्रदाय नहीं पर फिर भी कोई सूचना नहीं

BySurendra Jain

Jul 22, 2021

खबर पक्की: 22 जुलाई रतलाम, कलेक्टर विधायक निगम की बैठक मैं यह सुनिश्चित किया गया था की समय पर जल प्रदाय नहीं होने की पूर्व सूचना निगम देगा। लेकिन आज भी निगम की जल प्रदाय व्यवस्था नहीं सुधरी और नगर के अनेक क्षेत्रों में समय पर जल प्रदाय नहीं हुआ जिस कारण नागरिक परेशान हो रहा है और खबर पक्की को फोन लगाकर बता रहे हैं कि विधायक जी ने कहा था कि समय पर जल प्रदाय नहीं होने की पूर्व सूचना नगर निगम देगा लेकिन हमारे पास ना तो कोई अनाउंसमेंट हुआ ना कोई सूचना दी गई और अभी तक जल प्रदाय भी नहीं किया गया पूर्व रिटायर्ड बैंक अधिकारी सूर्य प्रकाश दवे ने भी बताया कि रामबाग में भी अभी तक जल प्रदाय नहीं किया गया है इसी तरह अन्य क्षेत्रों में के नागरिकों ने भी फोन लगाकर शिकायत की है।

error: Content is protected !!