खबर पक्की :14 जुलाई रतलाम, जिले के शिवगढ़ में 21 जून को हुई नवविवाहिता की मृत्यु के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत चौंकाने वाला खुलासा किया है। नवब्याहता अंजलि की हत्या खुद उसी के पति दिलीप सोनावा ने की थी। बताया जाता है कि शादी के बाद भी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध नहीं बनाने देने से नाराज दिलीप ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी । सेंधवा निवासी अंजली की शादी शिवगढ़ निवासी दिलीप सोनावा से 15 जून को हुई थी। लेकिन 6 दिन बाद ही 21 जून को अंजलि को मृत हालत में जिला अस्पताल रतलाम लाया गया था। जहां बाथरूम में पैर फिसल जाने से उसकी मृत्यु होना ससुराल वालों ने बताया था। लेकिन 10 जुलाई को प्राप्त पीएम रिपोर्ट में अंजलि की मृत्यु का कारण दम घुटने से मौत होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में आरोपी दिलीप ने मृतिका के मुंह और नाक को हाथ से दबा कर हत्या करना कबूल किया है।
