• Sat. Oct 31st, 2026

थावरचंद को कर्नाटक व मंगूभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया

BySurendra Jain

Jul 6, 2021

खबर पक्की, 6 जुलाई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 6 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। ये बदलाव तब हुआ है, जब मध्य प्रदेश भाजपा लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट विस्तार के लिए करीब-करीब तय हो गया है।
माना जा रहा है कि थावर चंद को राज्यपाल बनाकर मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया के लिए कैबिनेट में जगह खाली की गई है। हालांकि, सिंधिया का प्रोफाइल क्या होगा, ये अभी तय नहीं है। ये जरूर चर्चा है कि मोदी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। इन राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, मध्य प्रदेश में मंगूभाई पटेल, हिमाचल प्रदेश में राजेंद्रन विश्वनाथ अरलेकर, गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई और राजस्थान में रमेश बैस को गवर्नर नियुक्त किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!