• Tue. Sep 15th, 2026

प्रभारी मंत्री भदोरिया रतलाम पहुंचे परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया गया

BySurendra Jain

Jul 4, 2021

खबर पक्की : 4 जुलाई रतलाम, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया आज शाम रतलाम आए। प्रभारी मंत्री के प्रथम दौरे पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। सर्किट हाउस पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पहारों से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया।

प्रभारी मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भावना के अनुरूप विकसित रतलाम बनाने के लिए सबके सहयोग से कार्य करेंगे। शासकीय योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन हो यह सुनिश्चित करेंगे, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले। समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण हो, किसानों को समय पर बिजली मिले और समय पर ही मेंटेनेंस भी हो। ट्रांसफर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शासन की नीति अनुसार ही तबादला होगा। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा सहित अनेक भाजपा नेता वह जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!