खबर पक्की, 11 मई, रतलाम। खाचरौद रोड पर समाजसेवी, लायंस ऑफ रतलाम,आइशा सिद्धिका गल्र्स हॉस्टल कमेटी द्वारा संचालित ऑक्सिजन युक्त 30 बेड के सहयोग कोविड केअर सेंटर को इप्का लेबोरेटरी द्वारा 10 लीटर वाली पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दी गई। इप्का लेबोरेटरी के प्रबंधक दिनेश सियाल, विक्रम कोठारी, डॉ. मनीष गुप्ता ने यह संस्था को प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी खुर्शीद अनवर, श्रीमती यास्मीन शेरानी, राजकमल जैन, प्रीतमसिंह सोढ़ी, परवेज़ निखार, डॉ. सरवर गौरी, अकील सिद्दकी, प्रवीण रामावत, अल्पना व्होरा आदि उपस्थित थे।
