• Sat. Sep 19th, 2026

जुआ खेलते सात व्यक्ति धराए

BySurendra Jain

Apr 29, 2021

खबर पक्की, 29 अप्रैल। रतलाम।पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन में जिले भर में शराब,जुआ,सट्टा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माणक चौक पुलिस ने हनुमान रुड़ी स्थित निर्माणाधीन मकान में जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 51हजार 200 रूपए की राशि भी जब्त की है।
माणक चौक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि
नितिन कुमार पिता राजेंद्र अग्रवाल निवासी 39 रामगढ़, देवेंद्र कुमार पिता अशोक गोयल निवासी तेजा नगर, पंकज जैन पिता कुंदन मल जैन निवासी हनुमान रुडी, राहुल पिता वर्धमान सोलंकी निवासी नौलाईपुरा, शरद पिता विनोद कुमार जैन निवासी नोलाईपुरा, प्रभाकर पिता गोपाल जी अग्रवाल निवासी हनुमान रुडी, सुनील पिता सुभाष जैन निवासी हनुमान रुडी को जुआ खेलते हुए पकड़ा पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

You missed

error: Content is protected !!