• Sat. Sep 19th, 2026

आवश्यक सेवा में लगे बड़े उपभोक्ताओं का कैश बैंकों को जमा करना होगा: कलेक्टर रतलाम

BySurendra Jain

Apr 29, 2021

खबर पक्की: 29 अप्रैल रतलाम, जिला प्रशासन के आदेश के बैंक सिर्फ आंतरिक कार्य के लिए खुलेगी को लेकर आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले संस्थानों जैसे पेट्रोल पंप होलसेल किराना व्यापारी बड़े दवा व्यापारी होलसेल सब्जी व्यापारी बड़े हॉस्पिटल के सामने समस्या खड़ी हो गई थी कि वह अपना रोज का कैश जमा नहीं करेगा तो आगे माल मंगवाने के लिए पैसे कैसे देगा और रोज इतना कैश घर ले जाना भी खतरे से खाली नहीं उन्होंने यह समस्या जिला प्रशासन के सामने रखी इस पर रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डांड ने उनको आश्वस्त किया कि उनका कैश जमा करने से बैंक इंकार नहीं करेगी यह आदेश आवश्यक सेवा में लगे होलसेल व्यापारियों उद्योगपतियों दवा व्यापारियों आदि के लिए ना होते हुए बैंकों में भीड़ भाड़ बढ़ने से रोकने के लिए आम उपभोक्ताओं के लिए है। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके और बैंक अच्छी तरह जानती है कि कौन उपभोक्ता किस कार्य के लिए कैश जमा कराना आया है और इस संबंध में बैंकों को निर्देश दे दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!