• Fri. Sep 18th, 2026

शराब से भरी टवेरा पकड़ी, वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार

BySurendra Jain

Mar 20, 2021

खबर पक्की, 20 मार्च,रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत केलगच्छ – सेमलिया मार्ग पर मूखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी अल्केश सिंगाड ने एक टवेरा वाहन से 11 पेटी लंदन प्राइस व्हिस्की की पकड़ी है जिसकी कीमत 63 हजार के लगभग बताई जा रही है।
बाजना थाना प्रभारी अल्केश सिंगाड ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलगच्छ से बाजना की ओर एक वाहन में भरकर शराब लाई जा रही है। सुचना पर थाना प्रभारी सहित प्र.आरक्षक रमेश, आरक्षक रविन्द्र, महेश, रमेश सोलंकी, दिनेश खराड़ी के साथ केलगच्छ मार्ग पर पहुंचे।टवेरा चालक ने पुलिस वाहन को देखकर टवेरा सेमलिया मार्ग की और घुमा दी।और जब पुलिस ने पिता कीया तो टवेरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
टवेरा को चैक करने पर उसमें 12पेटी शराब मिलीं है टवेरा वाहन नम्बर R.J.06/UA 8460 है जो की राजस्थान के भीलवाड़ा पासिंग है। पुलिस टवेरा मालीक की जानकारी जुटाने भीलवाड़ा जाएगी।बाजना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही की शराब कहां से लाई जा रही थी।

You missed

error: Content is protected !!