• Tue. Nov 24th, 2026

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले ने रतलाम तथा जावरा के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Dec 29, 2020

खबर पक्की, 29 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान में कार्रवाई निरंतर जारी है। 29 दिसंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा रतलाम शहर तथा जावरा के खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए 6 नमूने लिए गए।
निरीक्षण दल द्वारा रिलायंस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड महू-नीमच रोड रतलाम से दो नमूने लिए गए जिनमें 1 सिल्वर कॉइन बेसन पेक तथा एक पिंक डिलाईट गुड़ पेक का नमूना लिया गया। जावरा के माप ट्रेडर्स आलोट रोड से सौंफ का एक नमूना लिया गया। जावरा के स्वामी ट्रेडर्स कोठी बाजार से एक वेजिटेबल पेक तथा दूसरा कॉरनिक कुकिंग मीडियम पेक का नमूना लिया गया। संख्या के आधार पर प्रज्ञा वेजिटेबल फैट पैक तथा कॉरनिक कुकिंग मीडियम पेक दोनों मिलाकर 48 लीटर सामग्री जांच रिपोर्ट आने तक जप्त की गई। अग्रवाल ट्रेडर्स कोठी बाजार से एक नमूना फाइव स्टार खजूर पेक का लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!