• Fri. Sep 25th, 2026

सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने शपथ दिलाई

BySurendra Jain

Dec 24, 2020

खबर पक्की, 24 दिसंबर, रतलाम। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के 1 दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम रतलाम शहर अभिषेक गहलोत, रतलाम ग्रामीण एम.एल. आर्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, कलेक्ट्रेट कार्यालय अधीक्षक रमाकांत उपाध्याय, स्टेनो इरफान अहमद खान तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जिले में अन्य शासकीय कार्यालयों में भी शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शपथ ली गई कि में प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

error: Content is protected !!