• Fri. Sep 25th, 2026

धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में पर्यटन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में

BySurendra Jain

Dec 23, 2020

खपर पक्की, 23 दिसंबर, रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा रतलाम मुख्यालय के नजदीक धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में आगामी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। पर्यटन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में है। जिला मुख्यालय से पत्रकार दल द्वारा भ्रमण कर तैयारियों का अवलोकन किया गया। साथ ही महोत्सव के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी से भी पत्रकार अवगत हुए।
अपने भ्रमण के दौरान पत्रकार दल ने टेंट कैंपिंग व्यवस्था देखी। यहां उपस्थित जिला शहरी विकास अभीकरण के परियोजना अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने पत्रकार दल को साथ ही महोत्सव के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे बोट राइड, वाटर स्कूटर, बनाना राइड, मंकी क्रॉल, वैली क्रॉसिंग, टायर क्रॉल, तीरंदाजी इत्यादि संभावित गतिविधियों की जानकारी दी।
पर्यटन महोत्सव में आइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग, सामान्य टेट कैंपिंग की बुकिंग हेतु 07412-267425 के अलावा श्री भंवरलाल सिलावट 7987705363, हिम्मत सिंह डोडिया 9977339295 से भी संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!