नईदिल्ली/रतलाम। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमित राम-रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा-पंजाब में शुरू हुई हिंसा पर शनिवार सुबह तक काबू पा लिया गया है। इस हिंसा में कुल 31 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल है। हरियाणा और पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पश्चिम रेल्वे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों को शनिवार को भी निरस्त रखने और 1 ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट करने का फैसला किया है।
निरस्त ट्रेन
19023- फिरोजपुर से चलने वाली जनता एक्सप्रेस
12925- बांद्रा से चलने वाली पश्चिम एक्सप्रेस
12919- इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस
12473- अहमदाबाद से चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेसिि
…..
12903- मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी मथुरा तक जाएगी, इसके आगे निरस्त रहेगी।
….
डेरे में घुसी सेना, आईजी को मारने वाले गार्ड पर देशद्रोह का केस
राम रहीम के 6 सुरक्षा गार्ड और 2 डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान आईजी को चांटा मारने का आरोप है। शनिवार को भी हाईकोर्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने लगातार इस मामले पर नजर बनाई रखी है। कोर्ट लगातार सरकार को निर्देश दे रहा है। हरियाणा के साथ ही दिल्ली में सेना ने फ्लैग मार्च किया है। कृष्णा नगर में मौजूद डेरे की भी पुलिस ने तलाशी ली। दिल्ली के डेरे में भी कई महंगी बाइकें, गाड़ियां खड़ी हैं। हरियाणा में राम रहीम के 36 आश्रमों के सील किया गया है। इनमें करनाल, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र के आश्रम शामिल हैं। हरियाणा के डीजीपी बयान, राम रहीम के समर्थकों के पास से रायफल, लाठी, पेट्रोल बम आदि बरामद किए गए हैं। सेना ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया है।
