नईदिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरूमित राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा एक साध्वी के यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी है। मुक्तसर रेल्वे स्टेशन पर आगजनी की कोशिश की गई है, फिरोजपुर और बठिंडा में कफ्र्यू लगा दिया गया है। सिरसा में हंगामाई भीड़ ने मीडियाकर्मियो की भी पिटाई की। शाम 5 बजे तक 6 लोगों की मौत की सूचना है। पंजाब और हरियाणा में हिंसा की वजह से रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 5 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जबकि 3 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार 25 अगस्त को अमृतसर से चलने वाली अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वैष्णोदेवी कटरा से इंदौर तक चलने वाली मालवा एक्सप्रेस, वैष्णोदेवी कटरा से चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस और इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर एक्सप्रेस को नईदिल्ली तक, कोचुवैली-अमृतसर एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस को भी नईदिल्ली रेल्वे स्टेशन तक टर्मिनेट किया गया है।
