• Sun. Sep 13th, 2026

सोमनाथ झारिया रतलाम नगर निगम के नए निगम आयुक्त

BySurendra Jain

Jul 9, 2020

खबर पक्की: 9 जुलाई रतलाम, सोमनाथ झारिया रतलाम नगर निगम के पुनः निगम आयुक्त बनाये गये है। वर्तमान निगम आयुक्त एसके सिंह का तबादला रतलाम से रीवा किया गया है। श्री झारिया ने बताया कि एक-दो दिन में रिलीव होकर रतलाम निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे श्री झारिया पूर्व में भी रतलाम निगम आयुक्त के पद पर काफी समय काम कर चुके हैं और रतलाम की सभी समस्याओं से वाकिफ है उनकी छवि एक मेहनती अधिकारी की है। समस्याओं का डटकर मुकाबला करना और फील्ड में उतर कर कर्मचारियों की हौसला अफजाई करना उनकी फितरत है।

error: Content is protected !!